G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

AP न्यूज़ खबर का हुआ असर, ग्राम अमलीमालगी से कुवामालगी तक 2 किमी. सड़क में डामर का अता- पता नहीं था.. सड़क खराब होने से ग्रामीण को हो रही थी परेशानी, खबर प्रकाशित करने के बाद हुआ मरम्मत कार्य प्रारंभ

AP न्यूज़ खबर का हुआ असर, ग्राम अमलीमालगी से कुवामालगी तक 2 किमी. सड़क में डामर का अता- पता नहीं था.. सड़क खराब होने से ग्रामीण को हो रही थी परेशानी, खबर प्रकाशित करने के बाद हुआ मरम्मत कार्य प्रारंभ

AP न्यूज़: पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम अमलीमालगी से कुवामालगी तक प्रधानमंत्री सड़क डामर का अता पता नहीं था। जो लंबे समय से ख़राब थे,और इसकी मरम्मत तक नहीं की जा रही थी, अमलीमालगी से कुवामालगी तक 2 किलोमीटर सड़क में कई गड्ढे थे।लोगों को स्कूल बच्चों को आने जाने में परेशानी गांव आने जाने वालें को परेशानी हो रही थी गड्ढे इतने बड़े बड़े है कि स्कूल बच्चों का पैदल चलना मुशकील थे। छोटे चारपहिया वाहनों के पहियों डुब जाते थे। यह दूरी 2 किलोमीटर है। प्रधानमंत्री सड़क योजना अमलीमलगी से जनपद प्रतिनिधि प्रशांत खांडे , शुभम् सिंगरौल, गणेश साहू, जगदीश खांडे , निवासी कुवामालगी से धरम सोनवानी,माधव साहू,लीलाराम साहू निवासी ने बताया था कि ब्लाक के कुछ प्रधानमंत्री सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है कुछ सड़कों का प्रस्ताव भेजा गया है लेकिन अमलीमालगी से कुवामालगी तक अभी तक मरम्मत नहीं हुआ है। जिससे ग्रामीण परेशान थे। ग्रामीणों एवं निवासी क्षेत्रीय लोगों की परेशानी को देख कर AP न्यूज़ के प्रतिनिधि के द्वारा खबर को प्रकाशित करते रहे जिसके फलस्वरूप सभी की समस्याओं को देखते हुए शासन द्वारा मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दी गई है और क्षेत्रीय लोगों को आने जाने में ज्यादा समस्या नहीं हो रही है ।मरम्मत कार्य को देखते हुए जनपद सदस्य प्रशांत खांडे ने एवं क्षेत्रीय लोगों ने AP न्यूज़ को धन्यवाद दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page