G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
INDIAखास-खबर

संक्रमण के बीच PM मोदी की हाईलेवल मिटिंग जारी, हो सकता है कुछ बड़ा फैसला

नई दिल्‍ली : देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन अलग अलग राज्यों से कई हजार नए मरीजों की पुष्टि हो रही हैं। सूत्रों के अनुसार फिर से बेकाबू होते कोरोना संक्रमण से संबंधित मामलों की समीक्षा और कोरोना वैक्‍सीनेशन पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उच्‍च स्‍तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में पीएम के प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिव, स्‍वास्‍थ्‍य सचिव और डॉ. विनोद पॉल शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी वरिष्‍ठ अफसरों के साथ कोरोना संक्रमण के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं, माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के इस बेकाबू होते हालात पर नियंत्रण के लिए इस बैठक में लॉकडाउन या फिर कोई अहम निर्णय भी लिया जा स‍कता है।

बता दें कि भारत में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 93,249 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में आए कोविड-19 के सर्वाधिक केस हैं, इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,85,509 हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page