INDIAखास-खबर

संत शिरोमणि ज्ञानेश्वर माऊली के जीवंत समाधि स्थान पावन भूमि आलंदी में अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा

संत शिरोमणि ज्ञानेश्वर माऊली के जीवंत समाधि स्थान पावन भूमि आलंदी में अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ द्वारा पवित्र वारी यात्रा में सेवा साधना
ज्ञानोबा माऊली पावन भूमि आलंदी – अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के पदाधिकारी वालेंटियर्स इस समय ग्रीष्म की कड़ी धूप में पवित्र वारीयात्रा ज्ञानोबा माऊली, भक्त शिरोमणि संततुकाराम , गुरु महाराज गजानन माउली,आद्य शक्ती मुकताई माउली की पालखी, में सम्मिलित ७०० तपस्वी दिंडी वारी यात्रियों , श्रद्धालु भक्तों की सेवा साधना में लीन हैं| आज दिनांक 12 जून को आलंदी मे अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के राष्ट्रीय, प्रादेशिक, प्रांतीय, जिला, तालुका के स्वयंसेवक पदाधिकारी, वालेंटियर्स ने दिंडी- पालखी एवं माउली का श्री फल और मिठाई से स्वागत वंदन ,अभिनंदन किया|
पावन आलंदी से पंढरपुर जाने वाली ७०० दिंडी यहां एकत्र होती हैं और क्रमवार यहां से पुणे के लिए प्रस्थान करती हैं| वारी यात्रा मार्ग में अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के सभी पदाधिकारी, वालेंटियर्स एकत्र हुए| अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने प्रत्येक दिंडी, पालखी का‌ श्री फल भेंट कर भक्ति भाव से स्वागत किया| अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वच्छता सेवा साधना कर पवित्र तीर्थ स्वच्छता, सम्मान अभियान हेतु सभी भक्तों, दर्शनार्थी ओ को स्वच्छता रखने में अपने नैतिक कर्तव्य और जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया है|

अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने झाड़ू लगाकर एवं कचड़ा एकत्र कर वारी यात्रा में स्वच्छता का संदेश दिया| शास्त्र प्रसार प्रचार से संस्कृति सम्मान और महत्व समझाने के उद्देश्य से पवित्र ग्रंथों, पोथी का दिंडी में तथा भक्तों को पवित्र ज्ञानेश्वरी , हरीपाठ पोथी भेंट अर्पण करके यह संदेश दिया गया कि हर घर में ज्ञानेश्वरी श्रीमद्भगवद्गीता और पवित्र ग्रंथों का अध्ययन मनन चिंतन होना अत्यंत आवश्यक है। हमारे पवित्र ग्रंथ के अनुसरण से चरित्र निर्माण होता है ,और हमारे जीवन को को सार्थकता प्राप्त होती है ,तो सभी को अपने दायित्व और कर्तव्य बोर हेतु हमारे ग्रंथों का आश्रय करना बहुत ही महत्वपूर्ण है।

अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ संस्कृति के सम्मान पवित्र यात्राओं में श्रद्धा , भक्ति और सम्मान के समन्वय रूप स्वच्छता जागृति अभियान चला रहा है ,साथ में पवित्र वारी यात्रा में वारी यात्रियों को ग्रीष्म की कड़ी धूप से सुरक्षा प्राप्त हो ,शारीरिक ऊर्जा और हाइड्रेशन के लिए ओ.आर एस घोल के पैकेट वारीयात्रियों को भेट दिए गए। अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ का उद्देश्य है, की सभी भारतीय विभिन्न प्रदेश की संस्कृति का समन्वय हो सभी श्रद्धा भक्ति से पवित्र यात्राओं और तीर्थों के महत्व को जाने समझे अनुभव करें साथ में अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी को समझें इसी से एक सुसंस्कृत, सुरक्षित समाज ,राष्ट्र का निर्माण होता है और इसी में सनातन संस्कृति की गरिमा और अस्मिता अखंड रहेगी।


*संत तुकाराम महाराज जी की पालखी में सेवा, साधना से अपने आपको कृतज्ञ किया। अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ गजानन महाराज जी की पालखी में वारी यात्रा मार्ग में सेवा साधना किया, आज संत तुकाराम महाराज जी की पालखी में सेवा साधना किया| निगड़ी में आज संत तुकाराम महाराज जी की पालखी यात्रा पंहुची| अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ ने सेवा साधना से संत तुकाराम महाराज जी की पालखी एवं माउली श्रद्धालु भक्तों का स्वागत वंदन अभिनंदन किया| अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के पदाधिकारियों, वालेंटियर्स द्वारा जल सेवा किया गया|

झाड़ू लगाकर एवं कचड़ा एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया| अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के सेवा साधना से राजनीतिक दल प्रभावित हुए| शिवसेना और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने अपने मंच पर आमंत्रित कर उत्कृष्ट सेवा साधना के लिए सम्मानित किया| दोनों राजनीतिक दलों के मंच पर अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ की राष्ट्रीय समन्वयक एवं महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी मनीषा पटेल एवं मातृशक्ति विंग की राष्ट्रीय संयोजक यशश्री विश्वास तावसे को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया| अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के साधकों ने चिलचिलाती धूप में अपनी सेवा साधना किया|

अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के पदाधिकारी सुश्री मनीषा पटेल जी राष्ट्रीय समन्वयक एवं महाराष्ट्र प्रभारी, श्रीमती यशश्री तावसे जी राष्ट्रीय संयोजक मातृशक्ती विंग
डॉ सुरुची नाईक जी राष्ट्रीय महासचिव पर्यावरण विंग, श्री उपेंद्र पेंडसे जी राष्ट्रीय संयोजक डीजीटल मीडिया एवं सोशल मीडिया, श्री लक्ष्मण सीताराम पाटील जी राष्ट्रीय सह संयोजक परिक्रमा वासी विंग, श्री सुधीर कुलकर्णी जी महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक
श्री दिलीप महाराज ठाकरे जी शास्त्र प्रचार प्रसार विंग महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक, श्रीमती माधुरी घाणेकर जी मातृशक्ति विंग महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक
श्रीमती रूपा अक्षीकर जी पश्चिम महाराष्ट्र संयोजक, श्री अशोकराव चव्हाण जी पश्चिम महाराष्ट्र महासचिव, डॉ सुनीता उत्तरवार जी मातृशक्ति विंग मुंबई संयोजक, श्री श्रीधर कुऱ्हाडे जी शास्त्र प्रचार प्रसार विंग महाराष्ट्र प्रदेश सह संयोजक, श्रीमती मनीषा गवळी जी सेवा विंग महाराष्ट्र सह संयोजक,
श्री संदीप शिंदे जी पिंपरी चिंचवड संयोजक, श्रीमती स्नेहा शिंदे जी सदस्य, श्रीमती शर्वरी शिंदे जी सदस्य
श्रीमती श्रुती शिंदे जी सदस्य
श्री संतोष ताम्हणकर जी पिंपरी चिंचवड महासचिव, श्रीमती वर्षा ताम्हणकर जी सदस्य, श्री रविंद्र भिसे जी शास्त्र प्रचार प्रसार विंग पुणे जिल्हा संयोजक, श्रीमती अंजली भिसे जी सेवा विंग पुणे जिल्हा संयोजक, श्री रमेश जोगळेकर जी सेवा विंग पुणे जिल्हा महासचिव, श्रीमती माधुरी जोगळेकर जी सेवा विंग पुणे जिल्हा सह संयोजक, श्रीमती अरुणा रामेकर जी मातृशक्ति विंग पिंपरी चिंचवड संयोजक, श्रीमति वंदना मराठे जी, मातृशक्ति विंग मुम्बई, श्री दत्तात्रय गवारे जी शास्त्र प्रचार प्रसार विंग पुणे जिल्हा सह संयोजक, श्रीमती स्वाती पिटके जी मातृशक्ति विंग पिंपरी चिंचवड सह संयोजक, श्रीमती कल्पना टंगसाळे जी मातृशक्ति विंग पुणे जिल्हा सहसंयोजक, श्री गणेश शिंदे जी, श्री संजय दातार जी, सदस्य, श्री गिरीश पाटिल जी, सदस्य आदि सेवा साधकों ने साधना किया|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page