अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई पांडातराई ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर महिलाओं को श्रीफल देकर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई पांडातराई ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर महिलाओं को श्रीफल देकर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Ap न्यूज़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई पांडातराई ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर महिलाओं को श्रीफल देकर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस। जिला संयोजक तुषार चंद्रवंशी ने बताया आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं। हर क्षेत्र में वह मिसाल कायम कर रही हैं। लेकिन कई बार उन्हें समाज में लैंगिक असमानता का व्यवहार झेलना पड़ता है। ऐसे में इस दिन महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संगीता चंद्रवंशी बताया इन दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरुकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। जिला क्रीड़ा प्रमुख तुलसी यादव ने बताया आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। हर साल दुनिया भर में यह दिन 8 मार्च को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को समर्पित है। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। जिसमें मुख्य रुप से जिला संयोजक तुषार चंद्रवंशी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संगीता चंद्रवंशी नगर मंत्री से शेषनारायण सह नगर मंत्री मिथलेश साहू, तुलसी यादव रवि चंद्रवंशी अजय लक्ष्मण गोपाल रविशंकर श्रवण सचिन धुर्वे ईश्वर आनंद अभाविप के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।