G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : भारतीय मजदूर संघ की हड़ताल को..अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने समर्थन दिया

पंडरिया : भारतीय मजदूर संघ की हड़ताल को..अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने समर्थन दिया

AP न्यूज़ पंडरिया : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया में भारतीय मजदूर संघ की हड़ताल आज 8वें दिन में प्रवेश कर चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। आज इस धरना-प्रदर्शन को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का समर्थन प्राप्त हुआ, जिसमें तुषार चंद्रवंशी (प्रदेश सहमंत्री ABVP), तुलसी यादव (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), और खेमलाल साहू (नगर मंत्री पाण्डतराई) शामिल हुए।

ABVP ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर श्रमिकों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस हड़ताल से शक्कर कारखाने का मेंटनेंस, कार्यालय कार्य, गन्ना सर्वेक्षण, और शक्कर वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। श्रमिकों द्वारा यह अनिश्चितकालीन धरना 16 अक्टूबर से जारी है, और उनकी मांगें अभी भी अनसुनी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page