ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

अग्निवीर थलसेना भर्ती रैली का आयोजन

अग्निवीर थलसेना भर्ती रैली का आयोजन

कवर्धा, 11 दिसंबर 2023। जांजगीर-चांपा जिले में अग्निवीर थलसेना भर्ती रैली का आयोजन 15 से 23 दिसंबर 2023 तक किया जा रहा है। इसमें सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा माह अप्रैल 2023 में आयोजित ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सी.ई.ई.) में उत्तीर्ण युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चयन परीक्षा होगी। रैली का आयोजन स्थल पुलिस लाईन, खोखराभांठा, जांजगीर निर्धारित है।  
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कबीरधाम जिले के चयनित 81 युवाओं की परीक्षा 19 एवं 20 दिसंबर 2023 को निर्धारित की गई है। चयनित युवा मार्गदर्शन तथा अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम में 15 दिसंबर 2023 तक अपना नाम दर्ज करा सकते है तथा कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07741-299344 में सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page