महिलाओं का पैर छूकर नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-सहनशीलता का प्रतीक है नारी



महिलाओं का पैर छूकर नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा-सहनशीलता का प्रतीक है नारी
अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिला कर्मचारियों का किया सम्मान
कवर्धा-आपका चरण छूकर प्रणाम करता हूं…आपका वंदन करता हू…अभिनंदन करता हूं…आप है तो हम है…नारी शक्ति महान है। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कवर्धा के सभाकक्ष में आयोजित महिला सम्मान समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने उक्त बातें कही।
महिला दिवस पर नगर पालिका मे आयोजित कार्यक्रम में नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अपने टीम के साथ नगर पालिका सभाकक्ष में गेट के सामने खड़ा होकर महिला दीदीयों का आरती कर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्होनें सभाकक्ष मंे सभी दीदीयों के साथ बैठकर नास्ता किया तथा नारी शक्ति की महानता के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया। पालिका के समस्त महिला सफाई कर्मचारी, स्वच्छता दीदी व कार्यालयीन स्टॉफ का फूल, माला से स्वागत कर अभिनंदन किया व जिस जगह में बैठे रहे वहां जाकर उनका सम्मान करते हुए अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देकर पैर छूकर प्रणाम किया।
समाज का नींव है नारी-चंद्रप्रकाश
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि नारी शक्ति, साहस, आत्मविश्वास, प्रेम, त्याग, और सहनशीलता का प्रतीक है नारी समाज की नींव है और उसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है सभी महिलायें काबिल और मेहनती हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई प्रावधान किये हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। महिलाओं को विकास के समान अवसर मिलने से ही हम एक मजबूत और विकसित समाज की कल्पना को साकार कर पाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा और हौसला देता है। मातृ शक्ति ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है और अपनी क्षमता और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है।
त्याग व साहस को समर्पित है आज का दिन
प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाए जाने वाला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विश्व की महिलाओं के योगदान, उनकी त्याग और साहस को समर्पित है। इस खास दिवस को महिलाओं के मान-सम्मान, समाज, सियासत और आर्थिक क्षेत्र में उनकी तरक्की के जश्न के तौर पर भी मनाया किया जाता है।
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश के साथ-साथ उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, पार्षद मनीषा साहू, रेखा साहू, किरण सोनी, सुष्मा उपाध्याय, चित्ररेखा कुंभकार, आरती कौशिक ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होनें कहा कि महिलायें आज के समय पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिला दिवस का दिन हमें नारी की हर छोटी-बड़ी लड़ाई को सम्मान देने और उनके सपनों को पंख देने का मौका देता है। आज का दिन महिलाओं द्वारा समाज में दिए गए योगदान, उनके संघर्ष तथा उनके सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिलाता है। इस दिन उन्हें यह एहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं।
इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा, भाजपा उपाध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय, भाजपा मंडल महामंत्री राजा टाटिया, रिकेंश वैष्णव, देवा साहू, योगेश चंद्रवंशी, सौखी आहिरवार, डोनेश राजपूत, दुर्गेश अवस्थी, दीपक सिन्हा, बिहारी राम धुर्वे, शंभू देवांगन, सुरेन्द्र पाण्डेय, अजय ठाकुर, सुनील साहू, संजीव कुर्रे, हरीश कुंभकार, सोनु उपाध्याय, केशरी चंद सोनी, अनिल साहू, कैलाशकौशिक सहित अधिक संख्या में जनप्रतिनिध गण उपस्थित रहे।