G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

महतारी वंदन में 1000 रू. देकर गैस के नाम पर 3000 वसूल रहे है

महतारी वंदन में 1000 रू. देकर गैस के नाम पर 3000 वसूल रहे है

गैस नहीं मिलने से आम आदमी परेशान, सरकार बेपरवाह बनी हुयी

रायपुर/18 मार्च 2026। प्रदेश के सभी जिलों में गैस की किल्लत से आम आदमी परेशान है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि घरेलू गैस नहीं मिलने के कारण गृहणियां परेशान है। महतारी वंदन में 1000 रू. देने वाली भाजपा के राज में महिलाएं 900 का घरेलू गैस 3000 में खरीदने को मजबूर है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार घरेलू गैस की समस्या दूर करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं कर रही, लोग गैस एजेंसी के सामने लाइन लगाने को मजबूर हो गये है। महिलाएं ईटें का चूल्हा बना कर लकड़ी से खाना बनाने को मजबूर हो गयी है। मोदी सरकार ने महिलाओं को ठगा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि आम आदमी परेशान हो रहा है। गैस एजेंसियों के सामने लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। गैस कंपनियों के बुकिंग नंबर लगभग बंद सर्वर का बहाना बनाकर बुकिंग लेना बंद कर दिया गया है और सरकार जमीनी हकीकत को मानने को तैयार नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि लोगों के घर में गैस नहीं होने के कारण चूल्हे नहीं जल रहे और भाजपा कहती है अफवाहों पर ध्यान मत दे। सरकार ने अचानक से कमर्शियल गैस की सप्लाई क्यों बंद कर दिया? अचानक से कमर्शियल गैस की सप्लाई अघोषित तौर पर रोक देने से घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग हो रहा, कालाबाजारी होगी और होटल व्यवसाईयों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा जिससे कुक्ड फूड के दाम भी प्रभावित हों रहे है। प्रदेश के लगभग आधे रेस्टोरेंट गैस की किल्लत के कारण बंद होने की स्थिति में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page