G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

खेत में उतरकर गिरदावरी की जांच(आंगन बाड़ी केन्द्र,स्कूल आदि का भी किया निरीक्षण)

आंगन बाड़ी केन्द्र,स्कूल आदि का भी किया निरीक्षण


कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशन तथा एसडीएम अरूण वर्मा के मार्गदर्शन में तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता आज परियोजना अधिकारी सुश्री रीना ठाकुर एवं खुंटेल के साथ नगरीय क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र में संचालित आंगन बाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया । आंगन बाड़ी केंद्रों तथा परिसर की साफ सफाई पर ध्यान देने कहा गया। निरीक्षण के दौरान सुपोषण अभियान सहित अन्य विषयों पर उपस्थित पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता, महिला समूह से चर्चा की। रेडी टू ईट और गरम भोजन का स्वाद लेकर गुणवता का परीक्षण किया। कुपोषित बच्चो के संबंध में भी चर्चा की गई। उनके परिजनों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
आंगन बाड़ी के अलावा प्राथमिक स्कूल फरहद,सहित अन्य shalao का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। बच्चों में बौद्धिक क्षमता में विकास के लिए भी फोकस करने पर जोर दिया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ही फरहद,सोमनीर, सुन्दर, पार्रीकला, मनकी सहित अन्य ग्रामों के खेत में उतरकर गिरदावरी जांच भी किया गया। जिसमे ग्राम ईरा के खसरा नंबर 668 मे गन्ना की फसल ली गई है व पटवारी खसरा मे उक्त खसरा न मे गिरदावरी मे भी गन्ना की फसल पाई गई । जिसमें पूर्व वर्ष मे कद्दू फसल ली गई थी । इसी प्रकार ग्राम सांकरा मे खसरा न 703/3 रकबा 2.080 मे गन्ना 1.193 हे व कपास 0.807 हे मे फसल मोके पर पाई गई जो कि पटवारी गिरदावरी के अनुसार सही पाया गया। उक्त खसरा न मे पूर्व वर्ष मे धान सिंचित 0.400 हे तथा 1.600 हे मे अन्य फसल मिर्ची ली गई थी। जांच में पटवारी द्वारा किए गए गिरदावरी का सत्यापन किया गया।
निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी सुश्री रीना ठाकुर, खूंटेल, पटवारी ऐश्वर्य मिश्रा, रवि पटेल,कोटवार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page