G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

सड़क दुर्घटनाओ को रोकने यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की समझाइस व नियमो का उल्लंघन करने वालो पर चालानी कार्यवाही.

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ :
नाबालिक बच्चो को वाहन चलाने के लिए देने वाले 09 वाहन स्वामियों व 07 बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के साथ अन्य यातायात नियमो के उल्लंघन के मामले में चालानी कार्रवाई कर 28100 रुपए का समन शुल्क वसूला गया

विशेषकर नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिए देने वाले वाहन स्वामियों से 1000-1000 रुपये का अर्थदंड वसूला गया.

यातायात पुलिस खैरागढ़ द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त दिशा -निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने नित नए प्रयोग के साथ ही आमजनों के बीच जाकर लोगो की जान माल की रक्षा हेतु पिछले पूरे एक माह जन जागरूकता का कार्यक्रम चलाया गया था . जागरूकता अभियान उपरांत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विशेषरूप से नाबालिक बच्चों के द्वारा वाहन चलाने के प्रकरणों में कार्यवाही करते हुयें खैरागढ़ मुख्य टेंपो चौक में चेकिंग में नाबालिक बच्चो द्वारा वाहन चलाने के प्रकरण व उनके वाहन स्वामियो पर तथा 07 बिना लाइसेंस व अन्य 05 प्रकरणों में चालानी कार्यवाही कर कुल 21 प्रकरण मे 28100 रूपये का अर्थदंड मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत वसूला गया।भविष्य में भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी. जिला पुलिस के सी जी आप सभी से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन कर पुलिस का सहयोग करे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page