G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

अपर कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर 163 रोवर–रेंजरों के दल को प्रथम राष्ट्रीय जंबूरी हेतु किया रवाना

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ :
खैरागढ़, 06 जनवरी — जिले के 163 रोवर–रेंजरों का दल प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में सहभागिता के लिए आज रवाना हुआ। यह जंबूरी ग्राम दुधली, जिला बालोद में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दल को अपर कलेक्टर श्री सुरेंद्र कुमार ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 एवं 8 जनवरी को जंबूरी की पूर्व अभ्यास गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जबकि 9 जनवरी से 13 जनवरी तक प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी का मुख्य आयोजन होगा। इस जंबूरी में जिले के 24 हायर सेकेंडरी स्कूलों के कक्षा 11वीं में अध्ययनरत रोवर–रेंजरों को शामिल किया गया है।

प्रथम राष्ट्रीय जंबूरी के लिए जिला सचिव के.के. वर्मा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, बच्चों एवं अन्य गतिविधियों के संचालन हेतु जिला रोवर दल प्रभारी सुनील गुनी तथा जिला रेंजर दल प्रभारी ललिता कोसारे को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनके साथ अन्य सहायक भी नियुक्त किए गए हैं। राष्ट्रीय जंबूरी में जिले से 69 रेंजर, 70 रोवर, 1 जिला प्रभारी एवं 23 स्काउटर–गाइडर शामिल हो रहे हैं।

दल की रवानगी के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी लालजी द्विवेदी सहित स्काउटर–गाइडर एवं स्काउट–गाइड उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page