अवैध कबाड़ का कारोबार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
आरोपी के कब्जे से कबाड़ सामान व टाटा मेटाडोर वाहन जप्त
जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹2,15,000
विवरण -:
थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ी कारोबार एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 14.03.2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दाऊचौरा, खैरागढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से कबाड़ सामान की खरीद-फरोख्त कर रहा है।
सूचना पर थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान मोहम्मद शबीर पिता मोहम्मद फारुख, उम्र 30 वर्ष, निवासी दाऊचौरा खैरागढ़ को टाटा मेटाडोर वाहन क्रमांक CG 07 C 4766 में कबाड़ सामान भरकर ले जाते हुए पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से कबाड़ सामान सहित टाटा मेटाडोर वाहन जप्त किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2,15,000 है।
पूछताछ में आरोपी द्वारा बिना वैध दस्तावेज के अवैध रूप से कबाड़ सामान खरीदना स्वीकार करने पर उसके विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2026 के तहत धारा 35(3)(ई) बीएमएम तथा धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत कार्यवाही कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।


