G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

पिपलाकछार में हुई हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

मंडई मेला में विवाद के दौरान धारदार हथियार से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार एवं विधि से संघर्षरत बालक को लिया गया पुलिस अभिरक्षा में

हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

खैरागढ़ :
दिनांक 13.01.2026 को प्रार्थी देशबंधु पिता तुकाराम पटेल, निवासी ग्राम पिपलाकछार, द्वारा थाना खैरागढ़ में लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई कि ग्राम पिपलाकछार के बाजार चौक में मंडई मेला आयोजित था, जिसमें गांव एवं आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए थे।
शाम लगभग 07.00 बजे मंडई स्थल पर कुछ लोगों के बीच विवाद हो रहा था, जिसे समझाने के लिए मोरध्वज पिता समयलाल पटेल, उम्र 26 वर्ष मौके पर गया। इसी दौरान हेमचंद उर्फ हर्षू पिता हिंसाराम निषाद द्वारा मोरध्वज पर प्राणघातक हमला कर दिया गया। घायल अवस्था में मोरध्वज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़ लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
उक्त रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 24 घंटे के भीतर दिनांक 14.01.2026 को आरोपी हेमचंद उर्फ हर्षू पिता हिंसाराम निषाद, निवासी अमलीडीह खुर्द एवं उसके साथी एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि जंपिंग झूला में कूदने की बात को लेकर आरोपी, मृतक एवं अन्य युवकों के बीच विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए मोरध्वज से विधि से संघर्षरत बालक की कहासुनी हो गई, जिस पर उसने भीड़ का फायदा उठाकर अपने पास रखे चाकू से मोरध्वज के पेट में हत्या की नीयत से प्राणघातक वार कर दिया और भीड़ में शामिल हो गया।
विधि से संघर्षरत बालक के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया है। आरोपी हेमचंद निषाद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page