G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा पंडरिया:जनपद चुनाव के समय किये वायदे के मुताबिक हमारे द्वारा वादा पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है – रवि चंद्रवंशी

ग्रामवासियों की मांग को पूरा करते हुए युवा जनपद सदस्य प्रतिनिधि रवि चंद्रवंशी द्वारा जनपद निधि से ग्राम पंचायत पलानसरी में बनने वाले शनिमंदिर में बाउंड्रीवाल व सांस्कृतिक रंगमंच के लिए भूमिपूजन किया गया

कवर्धा पंडरिया:जनपद चुनाव के समय किये वायदे के मुताबिक हमारे द्वारा वादा पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है – रवि चंद्रवंशी

युवा नेतृत्वकर्ता जनपद सदस्य प्रतिनिधि रवि चंद्रवंशी ने बताया कि वर्ष 2020 में हुए पंचायत चुनाव में पलानसरी के निवासियों द्वारा छेत्र का नेता नही बेटा चुने जाने पर गाँव मे छोटी छोटी समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया था, उसी कड़ी में ग्राम के मुख्य चौक पर स्थित भगवान शनिदेव मंदिर प्रांगण का बॉउंड्रीवाल तथा ग्राम के ही कंचनपुर पारा दैहान मोहहल्ला में सांस्कृतिक रंगमंच बनवाने का आग्रह किये थे।।जिसपर हमारे द्वारा शाशन स्तर से 15वे वित्त की तहत जनपद सदस्यों को मिलने वाली राशि से सर्वप्रथम उक्त कार्यो का भूमिपूजन किया गया है।।
साथ ही आगामी दिनों में ग्राम परसवारा में मंदिर के पास रंगमंच, हाईस्कूल मरम्मत कार्य, चारभाठा कला में महामाया मंदिर बॉउंड्रीवाल ,ग्राम बिसेसरा में मुक्तिधाम का निर्माण क्रमश जनपद निधि से कराया जाएगा।।भूमिपूजन के पावन अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि के रूप में रविचन्द्रवंशी, ग्राम सरपँच जगदीश लहरे, गाँव के उपसरपँच,पंच, वरिष्ठ नागरिक,सचिव,रोजगार सहायक सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे रवि चंद्रवंशी पंडरिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page