एबीवीपी बोड़ला के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया


बोड़ला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बोड़ला इकाई के समस्त सदस्यों द्वारा शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए सदैव राष्ट्रप्रेम के प्रति प्रेरित रहने के लिए ऊर्जा प्रदान किया गया।
नगर सह मंत्री राजेश यदु ने संबोधन देते हुए कहा की भारतीय युवाओं को अगर किसी ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है तो वो हैं स्वामी विवेकानंद। वह हर युवा के लिए आदर्श हैं। स्वामी विवेकानंद के जीवन के एक भी आदर्श को हम अपने जीवन में अगर उतार पाएं तो शायद ही हमें कभी हार का सामना करना पड़े। उनके जीवन से जुड़े अनेक प्रसंग हैं जो आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगरमंत्री विनायक वर्मा नगर सह मंत्री राजेश यदु, नगर उपाध्यक्ष रूपेश भट्ट,राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख अजय विश्वकर्मा, नितिन वर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य शैलेंद्र मानिकपुरी, घनश्याम विश्वकर्मा, निशा लांजी ,उपासना वर्मा,सुरभि सोनी , मुस्कान, वेदांत सिंह चौहान ,अनिल वर्मा ,ईश्वर वर्मा, धनेश्वर ,दुबलेश्वर ,दिनेश साहू सत्या मानिकपुरी, सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



