ABVP बोड़ला ने अलग अलग परीक्षा केन्द्रों में जाकर तिलक लगाकर,पेन वितरण कर 12वी के छात्रों को दी शुभकामनाएं

ABVP बोड़ला ने अलग अलग परीक्षा केन्द्रों में जाकर तिलक लगाकर,पेन वितरण कर 12वी के छात्रों को दी शुभकामनाएं

बोड़ला। आज से 12वी बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हुआ। जिसमे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बोडला इकाई के कार्यकर्ताओ ने बोडला,चिल्फी,राजानवागांव,सिंघारी, कुसुमघटा, पोंडी, तरेगाव जंगल,सारंगपुर परीक्षा केंद्रों में जाकर 12वी के छात्रों को तिलक लगाकर पेन वितरण किया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना किया। बता दे की प्रत्येक वर्ष विद्यार्थी परिषद् यह कार्यक्रम करते आया है। पिछले 2 वर्ष कोरोना काल के वजह से स्थगित रहा अब पुनः विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों एवम समाज के बीच जाकर आपकी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।







