छात्रवृत्ति प्राप्त करने बैंक खाते में आधार सीडिंग और खाता त्रुटि सुधार आवश्यक
AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ :
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) में छात्रवृत्ति भुगतान आधार सीडिंग बैंक खाता में किया जा रहा है। अतः ऐसे विद्यार्थी जिनका आधार सीडिंग इनएक्टिव होने के कारण अथवा बैंक खाता गलत होने/बैंक खाता बंद होने के कारण वर्ष 2025-26 का छात्रवृत्ति प्राप्त नही हुआ हो तो अपने स्टूडेंट आई. डी. से त्रुटि सुधार करते हुए आधार सीडिंग किए हुए सही बैंक खाता की एंट्री 07 दिवस में करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समयावधि में त्रुटि सुधार नही किये जाने पर छात्रवृत्ति नहीं मिलने की स्थिति में समस्त जवाबदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी। किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विद्यार्थी अपनी अध्ययनरत् संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, कलेक्टोरेट परिसर, प्रथम तल, कक्ष क्रमांक-29 जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई (छात्रवृत्ति शाखा) में कार्यालयीन समयावधि में संपर्क कर सकते है।

