ChhattisgarhINDIAखास-खबर

नवीन कानून के संबंध में जिला कार्यालय सभा कक्ष में कार्यशाला का हुआ आयोजन

कार्यशाला में जिलास्तरीय अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल,कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों की दी जानकारी

खैरागढ़ 26 जून 2024// जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में भारतीय न्याय व्यवस्था अंतर्गत देश में 01 जुलाई 2024 से प्रभावशील हो रहे 03 नवीन कानूनों के संबंध कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर  चंद्रकांत वर्मा ने नवीन कानून के प्रावधानों एवं उनके उद्देश्य आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया की भारतीय न्याय संहिता 2023,भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के नाम से लाए गए ये नए कानून क्रमशः इंडियन पीनल कोड 1860, क्रिमिनल प्रोसिजर कोड 1898 तथा इंडियन एविडेंस एक्ट 1872 का स्थान लेंगे। उक्त नवीन कानून आगामी 01 जुलाई से अधिनियमित होंगे। उन्होंने पुराने कानूनों की औपनिवेशिक सोच से हटकर वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार वर्तमान कानूनों की आवश्यकताओं तथा उनके प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक समन, सामुदायिक सेवा, ई-एफआईआर, मॉब लिंचिंग, न्यायदल, वीडियोग्राफी द्वारा साक्ष्य जैसे नवीन स्वरूपों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को इन तीनों नए कानूनों की भलि-भाँति ज्ञान होनी चाहिए। जिससे कि वे आम जनता को इसकी समुचित जानकारी प्रदान कर सके। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  प्रेम कुमार पटेल ने तीनों नए कानूनों के प्रावधानों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया की नए कानून का मुख्य उद्देश्य औपनिवेशिक कानूनों में बदलाव, नागरिक केन्द्रित एवं कल्याणकारी अवधारणा, महिला सुरक्षा एवं न्याय, अनुसंधान में वैज्ञानिक तकनीक, डिजीटल एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के प्रावधान, उचित नियंत्रण एवं संतुलन के साथ पुलिस का सामन्जस्यपूर्ण सशक्तिकरण और समयबद्ध प्रक्रिया, साक्ष्य संग्रह और प्रस्तुति की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के साथ ही मूल्यांकन में पारदर्शिता और निष्पक्षता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र, खैरागढ़ एसडीएम  टांकेश्वर प्रसाद साहू, जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री मरकाम, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री छगन शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी  लालजी द्विवेदी, उप संचालक कृषि  राजकुमार सोलंकी, प्रभारी उप संचालक उद्यान  रविन्द्र कुमार मेहरा, जिला स्वास्थय अधिकारी  गणेश वैष्णव सहित संबंधित सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page