ChhattisgarhINDIAखास-खबर

बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण सम्पन्न, जिले में कुल 2.99 लाख मतदाता पंजीकृत

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़, 02 जुलाई 2025 //
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार विधानसभा स्तर पर बूथ लेवल अधिकारियों एवं बीएलओ सुपरवाईजरों का राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनांक 02 जुलाई 2025 को कार्यालय जनपद पंचायत खैरागढ़ के सभा कक्ष में 50-50 के बैच में दो पाली में प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के पूर्व पात्र मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, व मृत मतदाताओं का नाम विलोपन, एवं त्रुटि सुधार करने हेतु सभी बीएलओ को गहन प्रशिक्षण दिया गया साथ ही 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों का नया मतदान केन्द्र बनाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने सहित मतदाता सूची के शुद्ध करने के लिए गहन प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर  टंकेश्वर प्रसाद साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी खैरागढ़,  आशिष देवहारी, तहसीदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी खैरागढ़,  मनसुख वर्मा, शैक्षिक समन्वयक व श्री उमेदराम पटेल, व्याख्याता मास्टर ट्रेनर्स,  संदीप धनकर पं. सचिव (नई दिल्ली से प्रशिक्षण प्राप्त बीएलओ)  सुशील रत्नाकर, सामान्य निर्वाचन शाखा खैरागढ़ सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

जिले में 2 लाख 99 हजार से अधिक मतदाता पंजीकृत

निर्वाचन कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जून 2025 की स्थिति में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2 लाख 99 हजार 203 मतदाता पंजीकृत हैं।

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र (क्रमांक 73) में कुल 2 लाख 26 हजार 256 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 12 हजार 964 पुरुष और 1 लाख 13 हजार 292 महिला मतदाता शामिल हैं। इस क्षेत्र में 1 हजार 411 दिव्यांग मतदाता तथा 617 वरिष्ठ नागरिक (85 वर्ष से अधिक आयु) भी हैं।

वहीं डोंगरगढ़ (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र (क्रमांक 74) में 72 हजार 947 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 36 हजार 894 पुरुष, 36 हजार 53 महिलाएं, 505 दिव्यांग तथा 666 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं।

मतदान केंद्रों की स्थिति

खैरागढ़ विधानसभा में कुल 286 मतदान केंद्र, जबकि डोंगरगढ़ (आरक्षित) क्षेत्र में 97 मतदान केंद्र संचालित किए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद सभी बीएलओ अपने-अपने केंद्रों में मतदाता सूची अद्यतन कार्य को सुचारू रूप से प्रारंभ करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page