G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

पंडरिया:ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के द्वारा स्थानीय स्तर पर स्थित सभी पेटोल पम्पों में प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया ।

पंडरिया:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर , कबीरधाम जिला के प्रभारी थानेश्वर पाटिला जी एवं नीलकंठ चन्द्रवंशी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के निर्देशानुसार केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम पदार्थ के उत्पादों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के द्वारा स्थानीय स्तर पर स्थित सभी पेटोल पम्पों में प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया । ब्लाक अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि जिस देश में महंगाई बढ़ती है उस देश का प्रधानमंत्री निकम्मा होता है,जिस देश में पेटोल डीज़ल के दाम बढ़ते हैं उस देश का प्रधानमंत्री का कद छोटा होता है ऐसा भाषण दे कर देश के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी जी आज पेट्रोल का भाव 100 रुपये हो गया है तो आज आपका कद छोटा हुआ कि नही आप निकम्मे हुए की नही । अच्छे दिन का सपना दिखाकर देश की जनता तो बर्बादी की ओर धकेल दी इस नरेंद्र मोदी की सरकार ने । आज कच्चे तेल का मूल्य 50 डॉलर प्रति बैरल है जिस पर पेटोल का मूल्य 60 रुपये होना चाहिए और आज मूल्य है 100 के पार वाह रे मोदी सरकार । सत्ता के लालच में केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार ने देश की जनता से महंगाई कम करने का झूठा वादा किया । इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन में विधायक प्रतिनिधि गरुदत्त शर्मा,गौतम शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खोवाराम भास्कर,मनीष शर्मा,राजेन्द्र यादव,संजू तिवारी,घनश्याम साहू पार्षद,देव कुमारी भास्कर पार्षद,प्रभा राय पार्षद,एल्डरमेन शैलेन्द्र गुप्ता,सुनील ठाकुर,चंद्रभान टण्डन,लक्षमण राय,सुजीत कुम्भकार,राम कुमार गायकवाड़, रवि मानिकपुरी,आशीष तिवारी,सोनू यादव,देव शुक्ला,वैभव ठाकुर,आशु साहू,प्रिंस प्रताप,हाकिम खान सहित काफी संख्या में कांग्रेस,युवा कांग्रेस व NSUI के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page