G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaipur

धर्मांतरण पर नया कानून लाएगी छत्तीसगढ़ की BJP सरकार, CM विष्णु देव बोले- ड्राफ्ट तैयार हो रहा है

धर्मांतरण पर नया कानून लाएगी छत्तीसगढ़ की BJP सरकार, CM विष्णु देव बोले- ड्राफ्ट तैयार हो रहा है

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी न किसी जगह से धर्मांतरण की खबर आ रही है, जिसको लेकर हमारी सरकार ने नया कानून लाने का निर्णय किया है। छत्तीसगढ़ में आयोजित हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार धर्मांतरण पर नया कानून लाने जा रही है और इसका ड्राफ्ट तैयार हो रहा है।

हमारी सरकार सनातन को मजबूत कर रही- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ड्राफ्ट को अगले सत्र में सदन में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार सनातन को मजबूत कर रही है। हिंदू अधिवेशन में देशभर से आए साधु संतों का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि प्रदेश में तो पहले से ही धर्मांतरण विरोधी कानून मौजूद है और उसको और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नया कानून इसलिए लाया जाएगा, ताकि धर्मांतरण की गतिविधियों पर कठोर कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती धर्म की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page