G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

पीएम श्री सेजेस गंडई में मनाया गया भव्य शाला प्रवेश उत्सव

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी


पीएम श्री स्वर्गीय लाल मूरत से खुसरो शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय गंडई में आज दिनांक 19.6.2025 को नव प्रवेशित बच्चों के लिए भव्य शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में  उपाध्यक्ष जिला पंचायत केसीजी विक्रांत सिंह उपस्थित रहे तथा इस कार्यक्रम के अध्यक्षता राकेश ठाकुर पूर्व अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंडई ने किया है इस शुभ अवसर पर साला विकास समिति के अध्यक्ष संजू सिंह राजपूत  गंडई नगर के नगर पंचायत उपाध्यक्ष  श्यामपाल ताम्रकार , राजू जंघेल  उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुईखदान, राजेश मेहता पूर्व पार्षद एवं एल्डरमैन नगर पंचायत गंडई, अनिल अग्रवाल युवा समाजसेवी, जीवन दास रात्रे पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी गंडई , रवि भवनानी,  राकेश जायसवाल ,धरमु पटेल,  यतीश कुंजाम ,  प्रकाश पटेल,  मनीष सोनी,  अशोक पटेल, लीला साहू,  उमा चौबे,  रानी दुबे, चंद्रमणि चौबे सेवानिवृत्ति व्याख्याता सेजेस गंडई ,  भिखु हिरवानी,  दीना जंघेल , सुखदेव पटेल,  लिकेश साहू,  विक्की कुर्रे ,  योगेश साहू,  जितेंद्र पटेल ,  नारद साहू,  राकेश टंडन,  बलराम साहू,  केशव साहू,  चिंता साहू एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे‌। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया एवं मुख्य अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। उसके बाद सभी मान्य अतिथि गणों का विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा स्वागत किया गया।  विक्रांत सिंह एवं राकेश ठाकुर का विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर के स्वागत किया गया ‌। तत्पश्चात अतिथि गणों द्वारा उद्बोधन दिया गया जिसमें मुख्य अतिथि  विक्रांत सिंह जी द्वारा विद्यालय की जो बेसिक आवश्यकता है उन्हें दुरुस्त करने की बात कहा गया तथा इस विद्यालय को इस जिला का सर्वश्रेष्ठ है विद्यालय बनाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया। तत्पश्चात नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिला करके ,चॉकलेट एवं पुस्तक दे करके विद्यालय में प्रवेश दिलाया गया तथा कक्षा पहले से 12वीं तक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार बच्चों को अतिथियों के हाथों से मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र दे करके सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य पवन ददरया के द्वारा किया गया। इस भव्य आयोजन में विद्यालय परिवार की ओर से नेवता भोज का भी आयोजन किया गया था। संस्था के प्राचार्य पवन कुमार ददरया के आदेशानुसार उपरोक्त कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मंच का संचालन  मनीज दास व्याख्याता के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक वी.एन.नागेंद्र( वरिष्ट व्याख्याता),  जे. एल. देवांगन,  डी. के. शर्मा,  एम. एस. ठाकुर,  वी. एन. रत्नाकर,  आर. आर. शर्मा,  एस. के. आंचले.,  ओ. पी. निषाद, श्रीमती स्मिता दास,  जसबीर सिंह,  रामकुमार केवट,  मनीज दास, सुश्री स्नेह एक्का, सुश्री नंदिनी जांगड़े,  देवेन्द्र वासनिक,  भुवनेश्वरी साव, सुश्री सुरभि उइके, श्रीमती किरण वर्मा, सुश्री किरण ठाकुर, मुकेश यादव, शुभम सिंह, सुश्री निधि चौहान, सुश्री महिमा गढ़वाल,  हेमंत कुमार, श्रीमती ममता सोनी,  डोमार सिंह राजपूत,  आशुतोष देवांगन की उपस्थिति रहे। इस कार्यक्रम में विद्यालय के कर्मचारी जागेश्वरी श्रीवास्तव , हेमराज, कल्पना साहू एवं ढालेश्वर वर्मा का भी योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page