G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

नगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गंडई में आज दिनांक 29/01/2024 को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

गंडई -पंडरिया 29 जनवरी 2024

प्रतिवर्षानुसार परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने के उद्देश्य से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया
नगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गंडई में आज दिनांक 29/01/2024 को प्रातः 11ः00 बजे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रतिवर्षानुसार परीक्षा को उत्सव की तरह मनाने के उद्देश्य से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के कक्षा 06वी से 12वी तक के हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के समस्त विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया साथ ही संस्था के प्रभारी प्राचार आर.डी.दुबे, योगेश्वरी तारम, स्मिता दास, जसबीर सिंह, मनीज दास, मुकेश कुमार यादव, स्नेह एक्का, नंदिनी जांगड़े, भुवनेश्वरी साव, सुरभि उइके, किरण वर्मा, दुर्गेश कुमार सेन एवं समस्त स्टाॅफ सदस्य, पालकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का लाईव प्रसारण संस्था के स्मार्ट टी.वी./डिजिटल क्लासरूम के ¬प्रोजेक्टर स्क्रीन में किया गया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आर.के. डड़सेना, वि.खं. शिक्षा अधिकारी, छुईखदान ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए पूर्ण रूचि के साथ कार्यक्रम को सुनने और समझने हेतु निर्देशित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के समस्त शिक्षकों के ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर परीक्षा देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश और शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page