G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा: 31 अक्टूबर तक दावा आपत्ति, सुझाव तहसील कार्यालय, बोड़ला में प्रस्तुत कर सकते हैं ।

कवर्धा: 31 अक्टूबर तक दावा आपत्ति, सुझाव तहसील कार्यालय, बोड़ला में प्रस्तुत कर सकते हैं

कवर्धा, 13 अक्टूबर 2021। नवीन तहसील रेंगाखारकला में तहसील की अधिसूचना की सीमाओं में आंशिक परिवर्तन कर संशोधित प्रारंभिक सूचना 31 अगस्त 2021 को जारी कर छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित कराया गया है। इसके अनुसार पूर्व में जारी अधिसूचना की अनुसूची के कॉलम (5) में अंक 40 का लोप किया जाकर इसे पूर्ववत् जिला कबीरधाम, तहसील बोड़ला के राजस्व निरीक्षक मण्डल राजानवागांव में शामिल किये जाने हेतु राजपत्र में प्रकाशित किया गया है। इस संबंध में किसी व्यक्ति या संस्था को आपत्ति हो तो आगामी 31 अक्टूबर तक लिखित में आवेदन कार्यालयीन समय में स्वयं या अभिभाषक के माध्यम से दावा आपत्ति, सुझाव तहसील कार्यालय, बोड़ला में प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत समयावधि के पश्चात् दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जावेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page