G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

राहुल गांधी ने पूछा, ऐसा क्या हुआ कि मोदी राज में चीन ने भारत की जमीन छीन ली?

राहुल गांधी ने पूछा, ऐसा क्या हुआ कि मोदी राज में चीन ने भारत की जमीन छीन ली?
Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को एक बार फिर लद्दाख गतिरोध को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि ऐसा क्या हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते चीन ने भारत की जमीन ”छीन” ली। गांधी ने एक ट्वीट के साथ खबर साझा की है, जिसमें एक रक्षा विशेषज्ञ के हवाले से आरोप लगाया गया है कि सरकार वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के पीछे हटने को लेकर मीडिया को ”गुमराह” कर रही है और गलवान घाटी में पीछे हटना भारत के लिए हानिकारक है। 

उन्होंने ट्वीट किया, ”ऐसा क्या हुआ कि मोदी जी के रहते भारत माता की पवित्र ज़मीन को चीन ने छीन लिया?” गांधी लद्दाख में गतिरोध को लेकर मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भारत की जमीन चीन के ”हवाले” करने का भी आरोप लगाया है। भारत और चीन की सेनाओं के बीच बीते आठ सप्ताह से पूर्वी लद्दाख में विभिन्न स्थानों पर गतिरोध बना हुआ है। 

हालांकि, अब सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। यह गतिरोध 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद और बढ़ गया था, जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इस झड़प में चीनी सेना को भी नुकसान की खबरें हैं जिसने अब तक इसका ब्योरा नहीं दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page