भारतीय किसान संघ का सदस्यता अभियान एवं संगठन विस्तार जारी।

बिंडोरा से साजा जानेवाले मार्ग में लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम जंगलपुर नामक एक छोटा सा गांव है।आज ये गांव भी भारतीय किसान संघ लोहारा ईकाई में शामिल होकर संगठन में जुड़ गया।पांच दिन पहले ही गांव के किसानों द्वारा भारतीय किसान संघ में जुड़ने की इच्छा जताई गई थी जिसके अंतर्गत ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री मूलचंद साहू जी द्वारा ग्रामीणों को गांव में सदस्यता अभियान चलाकर संघ का सदस्य बनने की सलाह दी गई थी।जंगलपुर के ग्रामीणों ने तीन दिन में ही सम्पूर्ण ग्राम को सदस्य बनाने का वादा श्री मूलचंद साहू जी को किया था।जिसे ग्रामवासियो के द्वारा दो ही दिन में पूर्ण कर लिया गया और ग्राम वासियो द्वारा सदस्यता ग्रहण कर भारतीय किसान संघ को जंगलपुर में बैठक के लिये आमंत्रित किया गया था।
बैठक में भारतीय किसान संघ के नियमानुसार सर्वप्रथम किसानों के इष्ट देवता भगवान श्री बलराम जी का मंत्रोचार एवं विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुवात किया गया।तत्पश्चात ब्लाक मंत्री जयनारायण साहू के द्वारा जिला एवं ब्लॉक के पदाधिकारियों का परिचय उपस्थित किसान बंधुओ के बीच कराया गया।
जंगलपुर में किया ग्राम समिति का गठन।
ज्ञात हो कि जंगलपुर के किसानों के द्वारा भारतीय किसान संघ की रीति नीति एवं किसानों के लिए लगातार किए जा रहे अतुलनीय कार्यों से प्रभावित होकर जंगलपुर के किसानों ने स्वयं भारतीय किसान संघ की सदस्यता बुक लेकर अपने गांव में सदस्यता किया एवं लोहारा ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को ग्राम समिति के गठन के लिए निमंत्रण देकर गांव में भारतीय किसान संघ का बैठक का आयोजन कर ग्राम समिति का गठन कराया गया। ग्राम वासियो द्वारा सर्वसहमति से वीरेंद्र वर्मा को ग्राम इकाई का अध्यक्ष, गनपत धुर्वे को मंत्री, युवा प्रमुख कोमल पटेल, महिला प्रमुख द्रोपति वर्मा, जैविक गौ सेवा प्रमुख महेंद्र सिंह वर्मा, पर्यावरण संयोजक जय राम पटेल, जल संरक्षण संयोजक गनपत वर्मा, बीज प्रमुख सूरुज लाल पटेल, आरोग्य प्रमुख दशुरू धुर्वे, शिक्षा प्रमुख उत्तम वर्मा एवं सुरक्षा प्रमुख गिरधर वर्मा को बनाया गया।
बैठक के दौरान भारतीय किसान संघ लोहारा के संरक्षक दाउ रामायण सिंह एवं रूप सिंह वर्मा के द्वारा संगठन के निर्माणकर्ता दत्तोपंत जी ठेंगडी जी के जीवनी के बारे में प्रकाश डाला गया। उपाध्यक्ष शिव वर्मा के द्वारा भारतीय किसान संघ के द्वारा किए गए अब तक की उपलब्धि को किसानों के बीच रखा गया।
भारतीय किसान संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता निस्वार्थ रूप से सेवा करता है: मूलचंद साहू
उपाध्यक्ष मूलचंद साहू के द्वारा भारतीय किसान संघ की रीति नीति को किसानों के समक्ष रखा गया साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय किसान संघ का कोई भी कार्यकर्ता स्वार्थ बस काम नहीं करता निस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करता है,ना किसी राजनीतिक दल से ताल्लुक रखता है और ना हीं चुनाव लड़ सकता है।मूलचंद साहू ने बताया कि कोई भी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता भारतीय किसान संघ का पदाधिकारी नही बन सकता है भारतीय किसान संघ गैर राजनीतिक परिवारिक एवं राष्ट्रवादी संगठन है। भारतीय किसान संघ किसानों का, किसानों के लिए, किसानों के द्वारा चलाया जानेवाला संगठन है।
पर्यावरण प्रमुख रिटायर्ड शिक्षक डामनलाल देवहारे जी ने संगठन के बारे में हाथ की उंगलियों एवं पंजों के माध्यम से समझाया की हम एक उंगली से किसी को हिला नहीं सकते लेकिन हम हाथ की सभी उंगलियों की मदद से एक ताकतवर आदमी को भी हिला सकते है। जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने भी पानी से भरा मग के माध्यम से भारतीय किसान संघ के समर्पित कार्यकर्ता के बारे में समझाया। जिस तरह से मग में पानी भरा रहता है मग सब की प्यास बुझाता है पर मग एक बूंद पानी नही पीता। उसी तरह भारतीय किसान संघ का कार्यकर्ता अपने स्वार्थ के लिए कुछ नहीं करता है वह तो निस्वार्थ भाव से समर्पित होकर कार्य करता है।बैठक का संचालन ब्लॉक मंत्री जयनारायण साहू के द्वारा किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से सह मंत्री श्री मुकेश ठाकुर,जिला कार्यकारिणी सदस्य जगन्नाथ साहू,ब्लॉक संयोजक धन्नू मेरावी,युवा प्रमुख सुशील वर्मा,कार्यकारिणी सदस्य शेखू जायसवाल,ग्राम समिति सदस्य कैलाश मिश्रा एवं ग्राम जंगलपुर के समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अंत में ग्राम ईकाई अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा के द्वारा ब्लॉक कार्यकारणी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त कर बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।