नशे के सौदागरों के खिलाफ राजधानी पुलिस सख्त, नशीली टेबलेट व सिरप के साथ मेडिकल संचालक गिरफ़्तार, NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही


रायपुर,21 सितंबर 2021। राजधानी रायपुर में लगातार पुलिस अभियान चलाकर नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे पहुँचा रही है।
मामला खमतराई थाना इलाके का है जहां मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रांवाभाठा स्थित आर एम मेडिकल में छापेमार कार्यवाही की जहां दुकानदार द्वारा बिना डक्टर के पर्ची के नशीली दवा बेची जा रही थी। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने पहले पॉइंटर भेज उक्त मेडिकल से नाईट्रोसन-10 व अपडील-सीएम कफ सिरप मंगवाया जिसके बाद दबिश देने पर आरोपी प्रफुल दुबे पिता कृष्ण कुमार दुबे उम्र 38 वर्ष निवासी रांवाभाठा को नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 की कुल 120 टेबलेट सहित 10 हज़ार रुपए कीमती अपडील-सीएम कफ सिरप की 89 नग शीशी व बिक्री रकम के साथ गिरफ़्तार किया गया।
खमतराई थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि लगातार थाना इलाके में मुखबीर तैनात कर पॉइंटर भेज नशे के सौदागरों पर टीम शिकंजा कस रही है। वही गिरफ़्तार आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है व आज उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।


