G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : अधिवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री के नाम पंडरिया एस.डी.एम को पंडरिया को जिला बनाने के लिए सौंपा ज्ञापन

पंडरिया : अधिवक्ता संघ ने मुख्यमंत्री के नाम पंडरिया एस.डी.एम को पंडरिया को जिला बनाने के लिए सौंपा ज्ञापन

पंडरिया : अधिवक्ता संघ ज्ञापन के माध्यम से कहते हैं कि पंडरिया क्षेत्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के यहां सभी प्रकार की जातियों के लोग निवास करते हैं। पंडरिया क्षेत्र प्राकृतिक संपदा माइनिंग, मिनरल, बॉक्साइट से समृद्ध साली है। भौगोलिक दृष्टि से नदी नाला, पर्वत, जंगली मैदानी, खेत, खलियान का इलाका है यहां के वनोपज तेंदूपत्ता, महुआ, रवि फसल ,खरीफ फसल ,धान ,गेहूं, चना, सोयाबीन, गन्ना व गुड़ उत्पादन छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ-साथ देश में भी विशिष्ट स्थान रखता है। पंडरिया क्षेत्र में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना है जो भारत देश में शक्कर क्वालिटी में विशेष स्थान प्राप्त किया है, ऐसी स्थिति में पंडरिया क्षेत्र को जिला बनाने से यहां क्षेत्र सर्व समावेशी, स्वाभिमानी ,सक्षम व विकास का आपके आशीर्वाद सहयोग से मार्ग प्रशस्त करेगा। पंडरिया तहसील क्षेत्र का लगभग 150 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जिसमें 287 ग्राम 25 मसाहती ग्राम है। पंडरिया क्षेत्र का उत्तरभाग मध्य प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। पंडरिया ब्लाक मुख्यालय के अंतर्गत 144 ग्राम पंचायत है और 2 नगर पंचायत, 1 कृषि मंडी एवं 1 कृषि उप मंडी, 4 पुलिस थाना तथा 1 पुलिस चौकी है। 25 जनपद सदस्य क्षेत्र और 4 जिला परिषद सदस्य क्षेत्र है।पंडरिया क्षेत्र के वनवासी भाई – बहनों को कबीरधाम जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए लगभग 80 से 85 किलोमीटर की दूरी तयकर विभिन्न कठिनाइयों को सामना करना पड़ता है पंडरिया को जिला बनाने से दूरी मात्र 20 से 25 किलोमीटर अंतिम छोर में रहने वाले लोगों को तय करनी होगी और आमजन को जिला स्तरीय शिक्षा ,स्वास्थ्य, आवागमन ,सुलभ न्यायालय व्यवस्था जैसे मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा और यह क्षेत्र और अधिक प्रगति को प्राप्त करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page