G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamUncategorized

खेतिहर मजदूरो को 6000/ प्रति वर्ष भूपेश बघेल का सराहनीय कदम पढ़ें पूरी खबर

खेतिहर मजदूरो को 6000/ प्रति वर्ष भूपेश बघेल का सराहनीय कदम पढ़ें पूरी खबर

कवर्धा जिले के कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता गौतम शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर खेतिहर किसानो और मजदूरो को मुख्यमंत्री द्वारा हर साल 6000/ की राशि दिये जाने की घोषणा का स्वागत किया है ।उन्होने कहा कि आजाद भारत के 74 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा कुछ हुआ है जिसे सोच कर सुनकर मुझे बेहद खुशी हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के खेतिहर मजदूरों को प्रतिवर्ष एक मुश्त ₹6000 देने का फैसला किया है । यह जो रोजगार की तलाश में देश भर की खाक छानता है, भुखमरी झेलता है। शोषण उत्पीड़न का शिकार होता है,कोविड-19 का भी सर्वाधिक दुष्प्रभाव इसी पर पड़ा है। यह बात कही जा सकती है कि 6 हजार रुपयों में क्या होता है लेकिन यह भी सच्चाई है कि स्वास्थ्य, रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दे पर भी भूपेश सरकार के द्वारा शुरू को गई योजनाओं का लाभ को पहले से मिल रहा है।यह योजना इस इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि केंद्र सरकार खेतिहर मजदूरों की बात तो दूर किसानों को 8 महीने दे धरने करवा रही है। मजदूरों या फिर खेतिहर मजदूरों की चिंता तो उसे कभी रही ही नही। इस जैसी योजनाओ का छ्त्तीसगढ़ को तात्कालिक लाभ यह मिला है कि पिछले 2.5 साल में प्रदेश में किसानों की संख्या लगभग 5 लाख बढ़ गई है दिलचस्प है कि इन किसानों में पहले कई खेतिहर मजदूर थे। एक किसान मुख्यमंत्री ही तो ऐसा सोच सकता था।

AP NEWS आप की आवाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page