G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

ग्राम बिशेषरा के युवाओं ने स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया में जाकर लगवाया टीका और लोंगो को टीका लगवाने हेतु किया जागरूक

ग्राम बिशेषरा के युवाओं ने स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया में जाकर लगवाया टीका और लोंगो को टीका लगवाने हेतु किया जागरूक

पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत ग्राम विशेषरा के युवाओं ने वैक्सीन 18+ का टीका लगवाया और लोगों से अपील किया की जिस प्रकार केंद्र सरकार राज्य सरकार एवं डॉक्टर व नर्स ग्राम पंचायत का सरपंच सचिव टीका लगवाने हेतु अथक प्रयास कर रहे हैं तो ग्रामवासियों का भी फर्ज है कि वैक्सीन का टीका लगवाएं, जिसको देखते हुए गांव के युवाओं ने स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया में जाकर टीका लगवाया। और युवाओ ने कहा कि जो अभी भी टीका नहीं लगवाया है उन सभी भाई बहनों से निवेदन है कि आप भी टीका अवश्य लगवाए क्योंकि वैक्सीन से किसी प्रकार का कोई हानि नहीं होगी।टीका लगवाने वालों में से मुख्य राजू यादव, जितेन्द्र चन्द्रवंशी, इतवारी साहू, भरत चन्द्रवंशी, राज पटेल,सुकृत दास मानिकपुरी, घनस्याम निषाद, महेंद्र चन्द्रवंशी, नरेन्द्र धुर्वे, आदि लोगो ने टीका लगवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page