G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

पौधा तुहंर दुआर योजना : वाहन द्वारा घर पहुंच निःशुल्क पौधा प्रदाय योजना का वन मंडल कवर्धा से हुआ शुभारंभ।

पौधा तुहंर दुआर योजना : वाहन द्वारा घर पहुंच निःशुल्क पौधा प्रदाय योजना का वन मंडल कवर्धा से हुआ शुभारंभ

औषधीय, ईमारती, फलदार तथा शोभादार पौधों की प्रजातियां निःशुल्क उपलब्ध, घर बैठै प्राप्त कर सकते है पौधे

कवर्धा, 25 जून 2021। पौधा तुहंर दुआर योजना अंगर्तत आज से वाहन द्वारा घर पहुंच निःशुल्क पौधा प्रदाय योजना का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर कवर्धा वन मंडल से किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सहित वन मंडल के वन मंडल अधिकारी, उप वन मंडल अधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी तथा स्थानीय वन अमला मौके पर उपस्थित थे।
वन मंडलाधिकारी दिलराज प्रभाकर ने बताया कि इस योजना अंतर्गत वन मंडल कवर्धा के पास बांस, नीम, रामफल, आंवला, करंज, इमली, महुआ, हर्रा, बहेड़ा, सफेद सिरस, लाल सिरस, अर्जुन, आम, जामुन, अमरूद, मुनगा, सीताफल, कटहल, बेल, पपीता, अनार, बादाम, पैल्टाफॉर्म और गुलमोहर जैसी औषधीय, ईमारती, फलदार तथा शोभादार पौधों की प्रजातियां निःशुल्क प्रदाय करने हेतु उपलब्ध हैं। इन पौधों को घर बैठे प्राप्त करने के लिए हितग्राही को नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर पर कॉल करके उन्हें अपना नाम, अपने गांव का नाम, कौन सी प्रजाति चाहते हैं तथा कितनी संख्या में चाहते हैं, नोट कराना होगा। निर्धारित तिथि को वन अमला द्वारा पौधा, गांव के समस्त हितग्राहियों को एक साथ वाहन से पहुंचाकर प्रदाय किया जाएगा। इस योजना के नोडल अधिकारी श्री सुनील सोनी वनपाल, मोबाइल नंबर 9329202572 तथा श्री नरेंद्र राजपूत वनरक्षक, मोबाइल नंबर 9340493587 रहेंगे। इनके अतिरिक्त समस्त परिक्षेत्र अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर भी संपर्क करके हितग्राही अपनी जानकारी उन्हें नोट करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page