ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

ग्राम बम्हनी की महिलाओं को कम्युनिटी फार्मिंग के रूप में मिला रोजगार का नया मॉडल

News Ad Slider
Advertisement

सब्जी उत्पादन से समूह की महिलाएं हो रही लाभान्वित

कवर्धा, 07 मई 2021। जिले के ग्राम बम्हनी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के द्वारा गठित महिला स्व. सहायता समूह द्वारा किए जा रहे कम्युनिटी फार्मिंग से आत्मनिर्भर होने की नई प्रेरणा दिखाई देने लगी है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मार्गदर्शन में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, क्रेडा विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा, मछली पालन विभाग, पशुपालन विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा मिलकर विभागीय अभिसरण से कम्युनिटी फार्मिंग का रोड मैप तैयार किया गया। जिसका आज परिणाम है कि विकासखंड कवर्धा के ग्राम पंचायत बम्हनी की साथ महिला स्व सहायता समूह सीधे तौर पर आर्थिक रूप से लाभान्वित हो रही है। करेला, लौकी, मिर्ची, आलू, प्याज, टमाटर सेमी, गवार फली जैसे सब्जियों का उत्पादन के साथ-साथ नेपियर घास एवं सिटेनोला (लेमन ग्रास) के द्वारा महिला समूह लगातार आय अर्जित कर रही है। बम्हनी में कार्य करने वाली मां भवानी स्व सहायता समूह द्वारा अब तक 22 हजार 210 रुपए, विद्या स्व. सहायता समूह द्वारा 18 हजार 947 रुपए, अमीन माता स्व.सहायता समूह द्वारा 6 हजार 989 रुपए, सिद्धि स्वच्छता समूह द्वारा 6 हजार 727 रुपए, जय मां गौरी स्व. सहायता समूह द्वारा 10 हजार 540 रुपए, मां चंडी स्व सहायता समूह द्वारा 8 हजार 500 रुपये  का लाभ कमाया गया है साथ ही जय मां बमलेश्वरी स्व सहायता समूह द्वारा मछली उत्पादन के कार्य में लगी हुई है, जिसमें आगामी समय पर लाभ होना प्रस्तावित है।

कोरोना लॉकडाउन के दौरान भी समहू की महिलाओं को हो रहा है नियमित आमदनी

वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान भी महिला समूह द्वारा सब्जी उत्पादन के कार्य में निरंतर लगी हुई है जिसके कारण उन्हें आमदनी का एक बेहतर जरिया प्राप्त हुआ है। अपने गांव में ही साल भर से आमदनी का स्रोत पाकर समूह की महिलाएं खुश है एवं प्रतिदिन सब्जियों का विक्रय कर रही है जो गत वर्ष से निरंतर अभी तक चला आ रहा है।

विभागीय अभिसरण से महिला समूह को कम्युनिटी फार्मिंग के रूप में मिला नियमित आय का जरिया-सीईओ श्री विजय दयाराम के.

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. ने बताया कि विभागीय अभिसरण के द्वारा ग्राम बम्हनी में कम्युनिटी फार्मिंग का कार्य प्रारंभ किया गया है, जो कि अब ग्रामीण महिलाओं के लिए आमदनी का मुख्य जरिया बना गया है। महात्मा गांधी नरेगा योजना से 10 एकड़ की भूमि को समतलीकरण करते हुए कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जियों की बीज उपलब्ध कराते हुए सभी जरूरी जानकारी महिलाओं को दिया गया साथ ही सब्जी उत्पादन के लिए अन्य अधोसंरचना की व्यवस्था विभागीय अभिसरण से किया गया। जिसमें मुख्य रुप से क्रेडा विभाग, मछली पालन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पशुपालन विभाग भी सम्मिलित है। उन्होने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा के द्वारा समहू की महिलाओं को नियमित रूप से तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाता रहा है जिसका परिणाम है कि सब्जी उत्पादन बेहतर तरीके से हो रहा है। इसी के साथ लेमन ग्रास का भी उत्पादन हो रहा है जो अपने आप में एक नया प्रयोग है तथा जिसका बाजार में बहुत मांग है। ग्राम बम्हनी की महिला समूह द्वारा लगभग 80 हजार रूपए से अधिक का सब्जी विक्रय किया गया है जो सीधे समूह की महिलाओं को लाभ के रूप में प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page