G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsINDIATrending News

जम्मू कश्मीर: राजौरी में सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 1 आतंकवादी ढेर

LOC
Image Source : FILE

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई में एक आतंकवादी ढेर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ एलओसी से 400 मीटर भीतर हुई है। आतंकवादियों के पास से ऐके 47 रायफल सहित अन्य गोला बारूद बरामद हुए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजौरी के केरी इलाके में आज सुबह करीब 5:55 बजे आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की एक कोशिश की। इस कोशिश को सुरक्षाकर्मियों ने नाकाम कर दिया। सेना के सत्रों ने बताया कि हमारी नियंत्रण रेखा (एलओसी) के 400 मीटर अंदर आने के बाद आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में 1 आतंकवादी मारा गया है। सुरक्षाबलों ने आतंकी के पास से 1 AK47 रायफल और मैगजीन बरामद की हैं। सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

सोपोर में CRPF के गश्ती दल पर आतंकी हमला

जम्मू कश्मीर में एक बार​ फिर सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकी हमला हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हमला सोपार के मॉडल टाउन क्षेत्र के रेबान में हुआ है। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं अन्य तीन जवान घायल हैं। इस हमले में एक आम नागरिक की मौत की भी खबर है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने घात लगाकर पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पट्रोलिंग कर रहे जवानों पर खुलेआम फायरिंग कर दी। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया, ‘सोपोर में मॉडल टाउन में आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर हमला कर दिया। कुछ जवानों और एक आम नागरिक हमले में घायल हुए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू हो चुका है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page