सतेंद्र जैन की तबीयत ज्यादा बिगड़ी, ऑक्सीजन लेवल 88-89 पर पहुंचा


Image Source : FILE
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन की शुक्रवार सुबह तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। निमोनिया और लंग्स इन्फेक्शन काफी बढ़ गया है। ऑक्सीजन लेवल भी 88-89 पहुंच गया है। अब उन्हें कंप्लीट ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उन्हें पहले भी ऑक्सीजन सपोर्ट दी जा रही थी लेकिन बीच-बीच में ऑक्सीजन सपोर्ट को हटाया भी जा रहा था।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का कार्यालय (फाइल फोटो) #COVID19 pic.twitter.com/kUkKwfxe1t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 19, 2020
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि सत्येंद्र जैन के फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बता दें कि सत्येंद्र जैन को कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया था। फिलहाल, सत्येंद्र जैन के अस्पताल में होने के कारण दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संभाल रखा है।