G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaipur

मंत्रालय में प्रवेश प्रतिबंध हटा, अब आम लोग कर सकेंगे प्रवेश

रायपुर : मंत्रालय में प्रवेश का प्रतिबंध अब खत्म हो गया है। पहले की तरह अब मंत्रालय में लोग प्रवेश कर सकेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
सचिव डीडी सिंह के जारी आदेश के मुताबिक अब सामान्य व्यक्ति भी सुरक्षा पास लेकर मंत्रालय में प्रवेश कर सकेंगे। आपको बता दें कि कोरोना के चलते मंत्रालय एवं इंद्रावती भवन में प्रवेश के लिए आमलोगों को प्रतिबंधित कर दिया गया था।
बता दें कि तीन श्रेणियों में मंत्रालय में प्रवेश की अनुमति होगी। पहली श्रेणी में मंत्रालय के सुरक्षा कार्यालय से स्थायी-अस्थायी पासधारक मंत्रालय में आ सकेंगे। दूसरी श्रेणी में सरकारी काम के लिए मंत्रालय आने वाले विभाग सचिव की अनुमति के बाद आ सकेंगे। तीसरी श्रेणी में आम लोगों को पहले की तरह सुरक्षा पास बनवाने पर मंत्रालय में प्रवेश की अनुमति होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page