G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा पंडरिया: NSUI ने किया सांसद पांडे का पुतला दहन शव यात्रा निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन पूर्व जिला अध्यक्ष सद्दाम खान ने मांगा सांसद का इस्तीफा

NSUI ने किया सांसद पांडे का पुतला दहन
शव यात्रा निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन
पूर्व जिला अध्यक्ष सद्दाम खान ने मांगा सांसद का इस्तीफा

किसानों को नक्सली कहने पर सांसद संतोष पांडेय का पुतला दहन पांडातराई में किया गया

दिल्ली में जो किसान पिछले 48 दिनों से किसान विरोधी तीन काले कानून के विरोध में जो प्रदर्शन कर रहे हैं,उन किसानों को भाजपा सांसद संतोष पांडेय द्वारा नक्सली, आतंकवादी कहने पर आज NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष सद्दाम खान के नेतृत्व में नगर पंचायत पांडातराई में सांसद संतोष पांडेय का पांडातराई के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन किया गया ।

NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो किसानों को नक्सली कहता है आतंकवादी कहता है ऐसे व्यक्ति को सासंद बनने का कोई अधिकार नहीं है जो सांसद किसान विरोधी बयान देता है उन्हें अपने पद में रहने का कोई अधिकार नही है वो अपने पद से इस्तीफा दें । आज के इस पुतला दहन के कार्यक्रम में NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष सद्दाम खान,परेवा महराज,सूर्या ठाकुर,राजेश ठाकुर, पप्पू पटेल,बासित खान,अजय यादव,सुभाष चंद्रवंशी,रमाकांत चंद्रवंशी, नीलकमल साहू,देवव्रत चंद्रवंशी,मुकेश पटेल अनुराग चंद्रवंशी,रवि मानिकपुरी, प्रिंस प्रताप, रमेश जोगी, आशु साहू, रामप्रसाद,लोमस चंद्रवंशी,झड़ीराम बारमते सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टीकम निलमर्कर की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page