

हल्ला, हंगामा और मारपीट तो मानो बिहार कांग्रेस के डीएनए में शामिल हो गया है। मंगलवार को भी यहां कुछ ऐसा ही हुआ। बिहार में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री भक्त चरण दास की उपस्थिति में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ।

