G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhNarayanpur

दो जवान की हालत गंभीर: नारायणपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट….उपस्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी

नारायणपुर : अबूझमाड़-ओरछा के बटुमपारा मुख्यमार्ग में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाया है। आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को गंभीर हालत में ओरछा उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घायल जवानों की हालत स्थिर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जवानों की एक टीम अबूझमाड़-ओरछा के बटुमपारा मुख्यमार्ग में गश्त के लिए निकली थी। तभी आईईडी ब्लास्ट हो गया। चपेट में आने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page