रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित मुख्य, अवसर परीक्षा वर्ष 2021 में शामिल होने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में परीक्षा में प्रवेश की तिथि 5 जनवरी तक निर्धारित की गई थी। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा छात्रहित में इस तिथि को आगे बढ़ाकर सामान्य शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2021 तक निर्धारित की है। विद्यार्थी प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने समीपस्थ अध्ययन केन्द्र से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Related Articles
Check Also
Close

