G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRaigarh

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अन्य फसलों के आदान सहायता राशि हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जनवरी

रायगढ़ : राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ 2020 में धान एवं मक्का फसल को छोड़ अन्य फसल जैसे सोयाबीन, मूंगफली, तिल, अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, रामतिल, कोदो, कुटकी एवं रागी फसल हेतु आदान सहायता राशि हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित की गई थी, जिसे छ.ग.शासन द्वारा उक्त समय सीमा को बढ़ाते हुये 31 जनवरी 2021 की गई है। कृषक निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज कृषि विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों के पास जमा कर सेवा सहकारी समिति में पंजीयन करवा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page