G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhMungeli

मुख्यमंत्री श्री बघेल 18 दिसम्बर को जिले के ग्राम मोतिमपुर और ग्राम लालपुर धाम में आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह में होंगे शामिल

मुंगेली : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 18 दिसम्बर को मुंगेली जिले के ग्राम मोतिमपुर (अमरटापू धाम) और लालपुर धाम में आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल 18 दिसम्बर को प्रातः 11.15 बजे दुर्ग जिले के पुलिस थाना ग्राउंड भिलाई से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे ग्राम मोतिमपुर (अमरटापू धाम) पहुॅचेगे और यहां आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 01.05 बजे मोतिमपुर (अमरटापू धाम) से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01.15 बजे ग्राम लालपुर धाम पहुॅचेगे और यहां 02.15 बजे तक आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के लिए दोपहर 02.15 से अपरान्ह 3 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपरान्ह 3 बजे ग्राम बंधवा लालपुर धाम से हेलीकाप्टर द्वारा दुर्ग जिले के सेक्टर-6 भिलाई सतनाम भवन के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page