G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsTrending News

मुंबई से मजदूरों को यूपी लेकर जा रही ट्रेन में महिला ने शिशु को दिया जन्म

मुंबई से मजदूरों को यूपी लेकर जा रही ट्रेन में महिला ने शिशु को दिया जन्म
Image Source : INDIA TV

कोटा. रेलवे देशभर में अलग-अलग जगहों पर फंसे मजदूरों को अपने गृह राज्यों तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। ऐसी ही एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन को मुंबई के वसई से भदोही के लिए जा रही थी, जिसमें सुमन कनौजिया नामक महिला ने एक शिशु को जन्म दिया। 

मुंबई में फंसी सुमन ने अपने पति प्रमोद के साथ ट्रेन में सवार हुईं थी, उन्हें उम्मीद थी कि वो जब अपने बच्चे को जन्म देंगी, उस समय वो अपने परिवार के बीच रहेंगी, लेकिन रास्ते में ही उन्हें प्रसव पीड़ा हुई और उन्हें कोटा से करीब 200 किमी पहले ही ट्रेन में प्रसव हो गया। इसकी सूचना कोटा रेलवे स्टेशन को दी गई, जहां पहुंचते ही RPF और मेडिकल टीम ने जच्चा बच्चा को संभाला।

यहां मेडिकल टीम द्वारा जांच के बाद सुमन और उसके बच्चे के लिए विशेष रूप से खाने पीने की व्यवस्था की गई और फिर इसके बाद दोनों ही सुबह 11.30 बजे आगे के लिए रवाना कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page