BIG NewsTrending News

महाराष्ट्र में 1602 नए कोरोना वायरस मामले सामने आए, अबतक 1019 लोगों की मौत

Coronavirus cases in Maharashtra till 14th May

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों का बढ़ना लगातार जारी है और बृहस्पतिवार को राज्य में 1,602 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 27,524 हो गयी। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से 44 मरीजों की मौत भी हो गयी जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1,019 तक पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि राज्य में 1,602 नए मामले सामने आए जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले बुधवार को सर्वाधिक 1495 मामले सामने आए थे। उन्होंने बताया कि 512 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। राज्य में अब तक 6,059 लोग ठीक हो चुके हैं। 

राज्य में अब भी 20,441 लोग इससे संक्रमित हैं। मृतकों में 25 लोग मुंबई के थे। मुंबई में अब तक इस रोग के कारण 621 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में अब तक कोरोना वायरस के 16,738 मामले सामने आ चुके हैं। पुणे भी कोरोना वायरस का एक अहम केंद्र बना हुआ है जहां अब तक 2,977 मामले सामने आ चुके हैं और 166 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page