G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

पण्डरिया में अवैध धान भंडारण पर मंडी विभाग की कार्रवाई, 120 कट्टी धान जब्त

कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर दो स्थानों पर हुई आकस्मिक जांच, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

कवर्धा। जिले में धान के अवैध भंडारण और अनियमित खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर कृषि उपज मंडी समिति पण्डरिया के अंतर्गत मंडी विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर आकस्मिक जांच की।

जांच के दौरान दोनों स्थानों से अवैध रूप से भंडारित कुल 120 कट्टी धान बरामद किया गया। मंडी विभाग की टीम ने मौके पर ही धान जब्त कर संबंधित लोगों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने अधिकारियों को धान के अवैध भंडारण और अनियमित खरीदी-बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी आकस्मिक जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page