गुप्ता सर्जिकल हॉस्पिटल के एनएबीएच की मान्यता को 2030 तक मिला विस्तार

मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पी.एल. गुप्ता और डॉ. अभिषेक गुप्ता के प्रयासों से अस्पताल ने हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
चार वर्षों के लिए मिला प्रमाणपत्र, विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

मऊ। जनपद के चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए गुप्ता सर्जिकल हॉस्पिटल, मऊ को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) की मान्यता का प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। अस्पताल को यह मान्यता 20 अप्रैल 2023 में मिली। जिसे 17 सितंबर 2030 तक के लिए वैधता प्रदान की गई है। यह उपलब्धि अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पी.एल. गुप्ता के नेतृत्व तथा उनके सुपुत्र डॉ. अभिषेक गुप्ता के योगदान से अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं, मरीजों की सुरक्षा और निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण पहचान प्रदान करती है।
एनएबीएच के अस्पताल प्रत्यायन कार्यक्रम के अंतर्गत मूल्यांकन टीम की संस्तुति के आधार पर अस्पताल को विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं में मान्यता मिली है। यह उपलब्धि अस्पताल प्रबंधन की गुणवत्ता आधारित चिकित्सा व्यवस्था विकसित करने और मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
डॉ. पी.एल. गुप्ता के नेतृत्व में गुणवत्ता पर विशेष जोर
गुप्ता सर्जिकल हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पी.एल. गुप्ता के नेतृत्व में अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं के निर्धारित मानकों, मरीजों की सुरक्षा और उपचार व्यवस्था की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एनएबीएच का प्रमाणपत्र प्राप्त होना अस्पताल की इसी दिशा में की गई तैयारियों और प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनके सुपुत्र डॉ. अभिषेक गुप्ता भी अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं और गुणवत्ता संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पिता-पुत्र के प्रयासों से अस्पताल को मिली यह मान्यता मऊ जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी उल्लेखनीय है।
कई विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं मान्यता के दायरे में
एनएबीएच की मान्यता के दायरे में एनेस्थीसियोलॉजी, क्रिटिकल केयर, जनरल सर्जरी, लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, बेरियाट्रिक सर्जरी, मिनिमल एक्सेस सर्जरी, जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, हड्डी रोग शल्य चिकित्सा, नाक-कान-गला रोग, श्वसन चिकित्सा, न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी, गैर-हस्तक्षेपी हृदय रोग चिकित्सा, मेडिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी तथा नेफ्रोलॉजी सहित डायलिसिस सेवाएं शामिल हैं।
एनएबीएच की मान्यता अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों की सुरक्षा, उपचार प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, संक्रमण नियंत्रण तथा निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुपालन से जुड़ी होती है। इससे अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप संचालित करने की दिशा में प्रोत्साहन मिलता है।
निरंतर सुधार और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
मान्यता के साथ अस्पताल को चिकित्सा सेवाओं में निरंतर सुधार के लिए विभिन्न दिशा-निर्देशों का पालन करने पर भी जोर दिया गया है। इनमें मरीजों की संतुष्टि संबंधी प्रश्नावली का संग्रह एवं विश्लेषण, क्लिनिकल ऑडिट, मरीजों की सहमति से जुड़ी प्रक्रियाएं, केंद्रीय निर्जीवीकरण एवं आपूर्ति विभाग (सीएसएसडी), दवाओं का समुचित प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों के गुणवत्ता संकेतकों की नियमित निगरानी शामिल है।
इसके अतिरिक्त चिकित्सा अभिलेखों का उचित रखरखाव, कर्मचारियों का प्रशिक्षण, इंजीनियरिंग एवं तकनीकी सहायता सेवाओं तथा मानव संसाधन प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है। अस्पताल को नारकोटिक लाइसेंस निर्धारित 60 दिनों की अवधि में एनएबीएच सचिवालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। इन व्यवस्थाओं का आगामी मूल्यांकन के दौरान सत्यापन किया जाएगा।
गुप्ता सर्जिकल हॉस्पिटल को चार वर्षों के लिए एनएबीएच का प्रमाणपत्र प्राप्त होना अस्पताल प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे डॉ. पी.एल. गुप्ता और डॉ. अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने के प्रयासों को नई पहचान मिली है। साथ ही, यह उपलब्धि मऊ और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अस्पताल की प्रतिबद्धता को भी परिभाषित करता है।


