G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

वर्षों बाद कवर्धा में गूंजेगी भजन सम्राट दिलीप षडंगी की भक्ति की स्वर लहरियां, 14 अक्टूबर को होगा भव्य जगराता

पीजी कॉलेज मैदान में सजेगी भक्ति की महफिल, भक्तिमय जगराता आयोजन समिति ने की भव्य आयोजन की तैयारी

नवरात्रि के पावन पर्व पर धर्मनगरी कवर्धा भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर होने जा रही है। शहरवासियों के लिए इस बार नवरात्रि का उत्सव बेहद खास होने वाला है, क्योंकि लगभग 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट श्री दिलीप षडंगी कवर्धा की धरती पर अपनी भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देने जा रहे हैं। भक्तिमय जगराता आयोजन समिति द्वारा 14 अक्टूबर को शहर के पीजी कॉलेज मैदान में भव्य जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और माता के भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस भव्य जगराता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोनू ठाकुर, अमन ठाकुर, राहुल, अमन सिंह, उदय सिंह, अभिषेक सिंह, कृष्णा सिंह और सुमित सिंह सहित समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

भक्तिमय जगराता आयोजन समिति के अमन सिंह ने बताया कि मां दुर्गा की आराधना, भक्ति गीतों और माता के जयकारों के बीच आयोजित होने वाला यह जगराता कार्यक्रम नवरात्रि के उत्साह को और भी खास बनाएगा। भजन सम्राट दिलीप षडंगी की सुमधुर आवाज में माता के भजनों की प्रस्तुति श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेगी। लगभग 15 वर्षों बाद उनके कवर्धा आगमन को लेकर यह आयोजन शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए भक्तिमय जगराता आयोजन समिति के सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की व्यवस्था करने की तैयारी है। वहीं, सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के संबंध में पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराते हुए सहयोग का निवेदन किया गया है।

भक्तिमय जगराता आयोजन समिति के अमन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां भव्य स्तर पर की जा रही हैं। समिति का उद्देश्य नवरात्रि के पावन अवसर पर जिलेवासियों को एक भव्य और यादगार भक्तिमय आयोजन से जोड़ना है। उन्होंने जिले के समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे 14 अक्टूबर को पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य जगराता कार्यक्रम में शामिल होकर मां दुर्गा की आराधना करें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहभागी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page