कोनी में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की बैठक, संगठन विस्तार को लेकर हुई चर्चा

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कोनी में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना बिलासपुर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, परंपरा, स्वाभिमान एवं छत्तीसगढ़िया समाज के हक-अधिकार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया। साथ ही नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और गांव-गांव में संगठन की टीम तैयार करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।
पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना आने वाले समय में जनहित एवं छत्तीसगढ़िया हित से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रूप से कार्य करेगी। संगठन को मजबूत बनाने के लिए नियमित बैठकें एवं जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
