महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं की आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ज्ञानवती बैगा के जीवन में आई खुशहाली, छोटे व्यवसाय को मिली नई गति
रायपुर, 20 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ स्वरोजगार को भी बढ़ावा दे रही हैं। गौरेला विकासखंड के ग्राम तवाडबरा की श्रीमती ज्ञानवती बैगा इसकी प्रेरणादायक मिसाल हैं।
ज्ञानवती बैगा अमलेश्वर महादेव मंदिर के सामने नारियल की छोटी दुकान संचालित करती हैं। इसी व्यवसाय से वे अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं और घरेलू जरूरतों को पूरा करती हैं। सीमित संसाधनों के बीच जीवनयापन करने वाली ज्ञानवती के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारा बनकर सामने आई है।
उन्होंने बताया कि उन्हें योजना की 29वीं किस्त प्राप्त हो चुकी है। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने नारियल व्यवसाय के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने में किया, जिससे उनके कारोबार को नई गति मिली। नियमित आर्थिक सहायता मिलने से अब उन्हें व्यवसाय के लिए पूंजी की चिंता कम हो गई है और वे पहले से अधिक आत्मविश्वास के साथ अपना काम कर रही हैं।
ज्ञानवती बैगा का कहना है कि महतारी वंदन योजना ने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने का विश्वास दिया है। अब वे घर के खर्च और अपने व्यवसाय दोनों का बेहतर ढंग से संचालन कर पा रही हैं। योजना से मिलने वाली नियमित सहायता ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया है और भविष्य के प्रति उनका भरोसा भी मजबूत हुआ है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई यह योजना वास्तव में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इससे न केवल परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, बल्कि महिलाओं का आत्मसम्मान और आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नियमित आर्थिक सहायता के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ाने और परिवार की आय में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिल रहा है। ज्ञानवती बैगा जैसी अनेक महिलाओं की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन में स्वाभिमान, आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया अध्याय भी लिख रही है।


