पीएमश्री विद्यालयों में योग प्रशिक्षक एवं खेल शिक्षकों के दस्तावेज सत्यापन 23 जुलाई को
मेरिट सूची के 21 अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश
कवर्धा, 15 जुलाई 2026। पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालीन योग प्रशिक्षक एवं खेल शिक्षक के कुल 11 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अब मेरिट सूची प्रकाशित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले क्रमांक 1 से 11 तक के अभ्यर्थियों के साथ-साथ प्राप्तांक के आधार पर चयनित 10 अतिरिक्त अभ्यर्थियों सहित कुल 21 अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कबीरधाम में आयोजित किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का दोबारा सत्यापन नहीं किया जाएगा तथा इसके लिए संबंधित अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।


