भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर संसदीय समिति की बैठक रायपुर में, विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर संसदीय समिति की बैठक रायपुर में, विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा

रायपुर। राज्यसभा सांसद एवं वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष सुश्री डोला सेन की अध्यक्षता में बुधवार को रायपुर के एक निजी होटल में समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 10 से 12 जून 2026 तक अहमदाबाद, रायपुर और भुवनेश्वर के अध्ययन दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।

बैठक में “भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन” विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने व्यापार, निवेश, निर्यात-आयात तथा दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं हितधारकों से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की गई। अध्ययन दौरे का उद्देश्य संबंधित पक्षों से आवश्यक जानकारी एकत्रित कर विषय पर व्यापक रिपोर्ट तैयार करना है, जिससे भविष्य में व्यापारिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव दिए जा सकें।
बैठक में भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने तथा व्यापारिक संभावनाओं के विस्तार से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।



